फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh said Kangana is disrespecting Sanatan Dharma and Gods and Goddesses.

HP Politics: विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर साधा निशाना, बोले- देव परंपरा खतरे में, हस्तक्षेप करें मोहन भागवत

Fri, 19 Apr 2024 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 07:11 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और प्रांत संचालक से सनातन धर्म को बचाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh said Kangana is disrespecting Sanatan Dharma and Gods and Goddesses.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री और मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और प्रांत संचालक से सनातन धर्म को बचाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जिससे देव परंपरा खतरे में आ गई है। भाजपा प्रत्याशी ने ऐसे खानपान को बढ़ावा दिया है, जिसके बारे में देवभूमि के लोग सोच भी नहीं सकते। अप्रत्यक्ष तौर पर मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ मुखर होकर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने सियासी पारा गरमा दिया है।

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से दोनों प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। शुक्रवार को विक्रमादित्य ने एक बार फिर कंगना पर निशाना साधा। उन्होंने सनातन धर्म को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से हस्तक्षेप की मांग कर दी। कहा कि हिमाचल प्रदेश में सनातन धर्म खतरे में आ गया है। इस पूरे मामले में भाजपा ने तो अपने मुंह पर टेप लगा ली है, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक को हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो खानपान हिंदू की सोच से भी दूर है, भाजपा ने ऐसी सोच को बढ़ावा देने वाली प्रत्याशी को मंडी से उतारा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी संसदीय सीट मेरी कर्म और जन्मभूमि : विक्रमादित्य
मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आलाकमान ने उन्हें मंडी लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्देश दिए हैं। पार्टी व देशहित में वह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र उनकी जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि भी है। कहा कि उनके पिता दिवंगत वीरभद्र सिंह, उनकी माता प्रतिभा सिंह और दिवंगत पंडित सुखराम ने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत गढ़ है। पार्टी इस सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से वह भी जीत हासिल कर इस क्षेत्र की सेवा करेंगे।

अनुभवी युवा नेता को प्रत्याशी बनाना सराहनीय : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए अनुभवी युवा नेता को चुनाव मैदान में उतारा है, वह सराहनीय है। सांसद के तौर पर मैंने सांसद निधि से मांग के अनुसार विकास कार्य पूरे किए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह सब एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए उसी तरह कार्य करें, जैसे उन्होंने उनके उपचुनाव के दौरान किया था। यह चुनाव देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए व लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ा जा रहा है।

अब मजबूरी में ओपीएस का समर्थन कर रहे जयराम
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अन्य लोगों के नजर में भले ही मंडी सीट हॉट सीट हो, लेकिन उनके लिए ऐसा नहीं है। प्रदेश की चारों सीटों को वह एक समान देखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि अगर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना चाहिए, तो उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। अब जयराम मजबूरी में इसका समर्थन कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पहले ही यह कह दिया है कि आने वाले वक्त में कांग्रेस सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को कानूनी रूप से मजबूत बनाएगी। वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में है।  हमारी तैयारी पूरी है। चुनाव में जीत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, टिकटों पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

भाजपा को नहीं दिखता अपनी पार्टी का परिवारवाद : अनिरुद्ध
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को भाजपा से परिवारवाद और राष्ट्रवाद का ज्ञान लेने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी के दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान तक बलिदान कर दी। इससे बड़ा राष्ट्रवाद का उदाहरण और क्या हो सकता है। देश के निर्माण में कांग्रेस के अनेकों नेताओं ने अपना खून और पसीना बहाया है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा को परिवारवाद की परिभाषा पर भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से लेकर पूरे देश में भाजपा के 50 से अधिक उम्मीदवार किसी न किसी राजनीतिक परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी का परिवारवाद दिखाई नहीं दे रहा और वह सिर्फ प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए बयान दे रहे हैं। भाजपा नेता चुनाव के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस चुनाव में असली मुद्दों पर लोगों का ध्यान खींचती रहेगी। कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। केंद्र सरकार ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर कंपनियों से धन की उगाही की और इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये चंदा लिया।

पूर्व सरकार में ‘जॉब ऑन सेल’ के आधार पर दी जा रहीं थीं नौकरियां : अवस्थी
 मुख्य संसदीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हो रहा विकास भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रहा है। इसके चलते ही उन्होंने धन की ताकत का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश की। कांग्रेस सरकार से एक साल के विकास का हिसाब मांगने वाले भाजपा के नेता यह भूल गए हैं कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में अव्यवस्था का आलम था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के लोगों से किए गए सभी वायदों को पूरा कर रही है। पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का ही काम किया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं को नौकरियां ‘जॉब ऑन सेल’ के आधार पर दी जा रहीं थीं।

जबकि कांग्रेस सरकार ने इस व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना को शुरू किया। हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निजी भूमि पर 100 से 500 किलोवाट तक सोलर पैनल लगाने के लिए भी 50 प्रतिशत उपदान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने हमेशा ही युवाओं और प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी की है, जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लोगों को भ्रष्टाचारमुक्त, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करना सुनिश्चित किया।

विक्रमादित्य ने कंगना पर टिप्पणियां कर किया बड़ा अपराध : शांता
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की ओर से की गई टिप्पणियों पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने विक्रमादित्य को नसीहत दी है। उनका कहना है कि राजनीति में अभी तक उनकी कोई खास उपलब्धि नहीं है। वह अपने पिता छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की विरासत के आधार पर आज राजनीति में हैं।उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य ने कंगना पर गोमांस खाने का झूठा आरोप लगाया और अब उसे बरसाती मेंढक कहकर बहुत बड़ा अपराध किया है। इसके लिए विक्रमादित्य को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वह ऐसा नहीं करते तो यह अपमान उनके परिवार से ही चिपका रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार कंगना को विरासत में कुछ नहीं मिला था। वह हिमाचल की एक योग्य, प्रतिभावान और बहादुर बेटी हैं। परिश्रम से सिनेमा जगत में शानदार नाम बनाया है। आज जो भी हैं, वह अपनी योग्यता के आधार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed