{"_id":"67c8213fa143cdba3a0afd40","slug":"vikramaditya-singh-said-himachal-secures-rs-50-crore-grant-for-msscs-under-15th-finance-commission-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विक्रमादित्य बोले- 15वें वित्त आयोग से एमएसएससी के लिए 50 करोड़ का अनुदान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विक्रमादित्य बोले- 15वें वित्त आयोग से एमएसएससी के लिए 50 करोड़ का अनुदान मिला
Wed, 05 Mar 2025 06:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Mar 2025 06:17 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग के तहत हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय डेटा केंद्र के लिए नगरपालिका साझा सेवा केंद्रों (एमएसएससी) की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह केंद्रीय मंत्री से मिले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर अब हिमाचल नगर पालिका साझा सेवा केंद्र (एमएसएससी) से भी लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, व्यापार लाइसेंस जारी करने और शिकायत निवारण जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसको लेकर केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग में राष्ट्रीय डाटा केंद्र के लिए 50 करोड़ रुपये अनुदान राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में राज्य सरकार शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाकर नगर प्रशासन के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त यह केंद्र लेखा कार्य, पेरोल मैनेजमेंट और वेंडर के भुगतानों के लिए एक केंद्रित प्रणाली के रूप में कार्य करेंगे। कहा कि इस योजना से कर संग्रह, कचरा प्रबंधन और रखरखाव कार्य जैसी सुविधाएं घर-द्वार के निकट उपलब्ध होंगी, जिससे छोटे नगर निकायों की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
विज्ञापन
इस अनुदान से राज्य में शहरी स्थानीय निकायों के तीन क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे, जिससे नगर प्रशासन तकनीकी रूप से सक्षम बनेगा और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंत्रालय की ओर से हिमाचल के लिए शीघ्र धनराशि जारी करने का प्रस्ताव दिया जा चुका है। हिमाचल के अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड को भी यह अनुदान मिलेगा। यह राशि दो चरणों में वितरित की जाएगी। 50 फीसदी राशि मंजूरी के समय और शेष राशि एमएसएससी मॉडल के संचालन के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन