{"_id":"65c475f0bc6768e36503b8eb","slug":"vigilance-registered-a-case-against-patwari-know-the-whole-matter-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ने किया दर्ज किया केस , जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ने किया दर्ज किया केस , जानें पूरा मामला
Thu, 08 Feb 2024 12:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:14 PM IST
सार
सतर्कता विभाग की टीम ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप सामने आने के बाद विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता से मिलकर उसका ब्यान दर्ज किया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ एफआईआर(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
आपदा प्रभावित महिला से किस्त जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग करने के आरोप में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप सामने आने के बाद विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता से मिलकर उसका ब्यान दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने पटवारी के खिलाफ सतर्कता टीम के आईओ को अपना बयान दर्ज कराया। शिकायतकर्ता महिला ने दर्ज बयान में कहा कि उनका मकान बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी राजेश विमल राहत राशि की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहा था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने पिछले महीने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दे दिए थे और अब वह दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने 22 जनवरी 2024 को सीएम संकल्प सेवा पर भी शिकायत की थी। जब शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो सतर्कता टीम मंडी ने तथ्यों के सत्यापन के लिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और आरोपों के आधार पर पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, एएसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन