{"_id":"5e6baf4f8ebc3ea7fa53004b","slug":"vigilance-investigation-of-rs-15-crore-purchase-of-washing-machines-started-in-congress-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार में 15 करोड़ रुपये की वाशिंग मशीन खरीद मामले की विजिलेंस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार में 15 करोड़ रुपये की वाशिंग मशीन खरीद मामले की विजिलेंस जांच शुरू
Sat, 14 Mar 2020 11:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। चर्चा में भाग लेते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पिछली सरकार ने सेवा विस्तार और पुन: रोजगार देने का काम किया। सरकार का हिडन एजेंडा था। पूर्व सरकार में 15 करोड़ की वाशिंग मशीन खरीद की विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। वाशिंग मशीनों के आवंटन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई। मंत्री ने कहा एक भी बात झूठ होगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
नेता विपक्ष ने कहा कि सरकार खुलकर जांच करवाए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उद्योग मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार में इंडक्शन चूल्हे के आवंटन में भी भेदभाव हुआ। साइकिल आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में सब कुछ दे दिया। अग्निहोत्री बोले - गलत क्या हुआ, टेंडर नहीं हुआ तो बताओ। नेता विपक्ष ने कहा कि मंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की बात करें कि कितनों को रोजगार मिला और कितने उद्योग लगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार में हरोली को अन्य विधानसभा क्षेत्रों का हक दिया गया।
विज्ञापन
हरोली में 40.35 करोड़ खर्च किए गए। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में इसके मुकाबले बहुत कम पैसा दिया। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट पर कांग्रेस भी गई थी। बताएं कितने उद्योग लगे। उद्योग मंत्री रहते मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारी सरकार ने 13 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग कर दी है। नेता विपक्ष ने कहा कि इन्वेस्टर मीट का कांगड़ा डीसी के पास 18 करोड़ का बिल है। उद्योग मंत्री ने जनमंच का जिक्र करते हुए कहा, जनमंच ऐसा मंच है, जहां गांव के लोग अपनी बात खुलकर करते हैं।
विज्ञापन
लोगों की समस्याओं का हल हो रहा है। अगले 3 साल तक यह जनमंच ऐसे ही होता रहेगा। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं को भी गिनाया। कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के नौजवानों के साथ विश्वासघात किया। उद्योग मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार का काम करने का तरीका सही नहीं था। उन्होंने कहा कि जो गलत होगा, उसको पकडे़ंगे।