फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vicious absconding after snatching gold chain from the neck of female tourist

Shimla: महिला सैलानी के गले से सोने की चेन छीनकर शातिर फरार

Fri, 27 May 2022 10:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 May 2022 10:29 PM IST
सार

राजधानी में थाना छोटा शिमला के तहत हिमलैंड होटल के परिसर से एक बुजुर्ग महिला सैलानी के गले से सोने की चेन छीनकर शातिर फरार हो गया। वारदात उस समय हुई जब महिला अपने परिवार के साथ पैदल होटल लौट रही थी। 

विज्ञापन
Vicious absconding after snatching gold chain from the neck of female tourist
सोने की चेन छीनकर शातिर फरार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में थाना छोटा शिमला के तहत हिमलैंड होटल के परिसर से एक बुजुर्ग महिला सैलानी के गले से सोने की चेन छीनकर शातिर फरार हो गया। वारदात उस समय हुई जब महिला अपने परिवार के साथ पैदल होटल लौट रही थी। चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। वारदात गुरुवार रात करीब 9.50 बजे की है। सारी घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शातिर की उम्र करीब 22 से 23 साल के बीच है तथा इसने मास्क और हुड पहन रखा था। सीसीटीवी को आधार बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


महिला अंशु सेठ (62) निवासी छाया टावर वीईआईपी रोड जीरकपुर पंजाब की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में अंशु सेठ ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे वह परिवार के साथ होटल हिमलैंड (ईस्ट) से अपनी कार में घूमने के लिए शाम पांच बजे मालरोड पर गए। कार को लिफ्ट के पास पार्किंग में खड़ा किया। मालरोड घूमने के बाद रात करीब नौ बजे पार्किंग में पहुंचे उनका बेटा कार निकालने के लिए गया लेकिन वहां काफी समय लग गया। इसलिए वह अपने पति, बहू और पोती के साथ पैदल ही सड़क मार्ग से होटल की ओर चल पड़े। 
विज्ञापन


चारों हिमलैंड होटल के नजदीक यूको बैंक के पास करीब 9.50 बजे पहुंचे तो हमारे पीछे से एक व्यक्ति आया और अंशु सेठ के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया। सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात रिकार्ड हो गई। आरोपी ने लाल हुड, कैप और बाहर से ब्लैक ट्रैक सूट, मुंह पर काला मास्क तथा पांव में ब्लैक स्पोर्ट शूज पहन रखे थे।   शिकायत पर पुलिस ने थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।  परिजनों का आरोप है कि होटल में कोई भी निजी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था और न ही होटल प्रबंधन की ओर से उन्हें कोई मदद मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी रैली से पहले दूसरी संगीन वारदात 
शहर में छीनाझपटी की वारदातें न के बराबर होती हैं। लेकिन मोदी दौरे से पहले पुलिस की हर जगह मौजूदगी के बावजूद संगीन वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। इससे पहले हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी के शीशे शातिर तोड़े थे और अब पर्यटक के साथ छीनाझपटी का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि वारदात में किसी नशेड़ी का हाथ हो सकता है। हिस्ट्रीशीटरों का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है और ज्वेलरों को अलर्ट कर कहा है कि कोई अगर सोने की चेन बेचने आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed