फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vehicles did not ply on Manali-Leh road for 42 days, untimely snowfall increased difficulties

Himachal News: 42 दिन से मनाली-लेह मार्ग पर नहीं दौड़े वाहन, असमय बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें

Sat, 06 May 2023 11:09 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 May 2023 11:09 AM IST
सार

मनाली-लेह मार्ग को बहाल हुए 42 दिन हो गए हैं, लेकिन मनाली-लेह मार्ग पर अभी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। बीआरओ ने 25 मार्च को सामरिक महत्व के इस मार्ग को बहाल किया है। 

विज्ञापन
Vehicles did not ply on Manali-Leh road for 42 days, untimely snowfall increased difficulties
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मई तक मनाली-लेह मार्ग पर असमय बर्फबारी का दौर जारी है। मनाली-लेह मार्ग को बहाल हुए 42 दिन हो गए हैं, लेकिन मनाली-लेह मार्ग पर अभी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। बीआरओ ने 25 मार्च को सामरिक महत्व के इस मार्ग को बहाल किया है। इसका नुकसान कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार भी पड़ रहा है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 427 किलोमीटर लंबा मनाली-लेह नेशनल हाईवे छह माह से अवरुद्ध चल रहा है। हालांकि, सीमा सड़क संगठन ने इस बार रिकाॅर्ड 25 मार्च को मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया था।

विज्ञापन


ऐसे में अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह तक पर्यटकों और सेना की कानवाई शुरू होने की उम्मीद थी, मगर दस दौरान अप्रैल में मौसम लगातार खराब रहने व ताजा बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। पिछले साल 2022 को 25 अप्रैल से मनाली-लेह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया था। सामरिक मार्ग से वाहनों के नहीं खुलने का असर कुल्लू-मनाली के पर्यटन पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसी कारण लेह-लद्दाख की ओर जाने वाले पर्यटक भी लेह तक के रोमांचक सफर का आनंद नहीं उठा पा रहे हैं। मनाली-लेह मार्ग को लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने सात नवंबर 2022 को बंद कर दिया था। कुल्लू-मनाली सैर सपाटे को आने वाले पर्यटक भी दारचा से आगे बारालाचा, जिंगजिंगबार तक नहीं जा पा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि मौसम ने साथ दिया और बीआरओ की क्लीयरेंस मिलने पर 15 मई से वाहनों को खोलने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ को फिर हटानी पड़ रही बर्फ
 सीमा सड़क संगठन ने मनाली-लेह मार्ग को इस वर्ष 25 मार्च को बहाल कर दिया है, मगर इसके बाद मई महीने तक मौसम लगातार खराब होने और बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऐसे में बीआरओ को फिर से दारचा से आगे बर्फ को हटाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed