फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vehical accident on Chewgli road in chamba, three injured

Chamba: तेलका-च्यूगली सड़क पर जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 15 Oct 2022 04:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Oct 2022 04:50 PM IST
सार

चंबा जिले में तेलका-च्यूगली सड़क पर च्यूगली के पास कैंची मोड़ पर बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
vehical accident on Chewgli road in chamba, three injured
गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तेलका-च्यूगली सड़क पर च्यूगली के पास कैंची मोड़ पर बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियुर पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 4:00 बजे तेलका-च्यूगली सड़क पर कैंची मोड़ पर बोलेरो वाहन (जीप) अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर पलट गई। इससे चालक सुनील कुमार, रविंद्र कुमार पुत्र नंद लाल गांव भडे़ई डाकघर पंताह उपतहसील तेलका समेत दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी तेलका के प्रभारी अरविंद कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल रविंद्र कुमार समेत अन्य को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियुर ले जाया गया। यहां पर चिकित्सक ने रविंद्र कुमार को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक सहित अन्य को घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले घटना की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed