{"_id":"64b8ed8d4a1dda8dde076ede","slug":"vandna-yogi-new-president-of-himachal-bjp-mahila-morcha-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: भाजपा प्रदेश पदाधिकारी घोषित, नौ उपाध्यक्ष बनाए, वंदना को महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: भाजपा प्रदेश पदाधिकारी घोषित, नौ उपाध्यक्ष बनाए, वंदना को महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान
Fri, 21 Jul 2023 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:51 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के अलावा त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा महामंत्री बनाए हैं।
विज्ञापन
नादौन की वंदना योगी महिला मोर्चा अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जिला अध्यक्षों के बाद वीरवार को प्रदेश पदाधिकारियों, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नौ उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 सचिव, 10 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रभारी और 7 सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक पवन काजल, हंसराज, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, गोविंद ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल और राजीव भारद्वाज को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के अलावा त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा महामंत्री बनाए हैं। विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान, संजय ठाकुर, नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर और मुनीश चौहान को सचिव बनाया गया है। कमलजीत सूद प्रदेश कोषाध्यक्ष का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
राकेश शर्मा, महेंद्र धर्माणी, उमेश शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलबीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता बने। प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व कर्ण नंदा के पास रहेगी।
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में प्यार सिंह, संजय शर्मा, अमित सूद, रजत ठाकुर, विश्वचक्षु, सुदीप महाजन और रमा ठाकुर दायित्व संभालेंगे। कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बावा और सपना कश्यप बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।