फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vallabh Government College Mandi Botany deparment made Herbal Pasta

सेहत: गैस्टिक व सांस के रोगों को भगाएगा हिमाचली पास्ता, त्वचा भी निखारेगा

Fri, 03 Feb 2023 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

शोधकर्ताओं ने हिमाचल में बहुतायत पाए जाने वाली दुधी और गिलोय से पास्ता की औषधीय और पोषण गुणवत्ता बढ़ाने का काम किया है। इसकी रेसिपी के लिए पेटेंट भी फाइल कर दिया है।

विज्ञापन
Vallabh Government College Mandi Botany deparment made Herbal Pasta
हर्बल पास्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

इटली की सिग्नेचर डिश पास्ता को मंडयाली रूप देते हुए वल्लभ कॉलेज मंडी के वनस्पति विज्ञान विभाग ने दुधी और गिलोय से हर्बल पास्ता बनाया है। यह पास्ता औषधीय गुणों से भरपूर है। यह पास्ता कैंसर, गैस और श्वास की बीमारियां से जूझ रहे रोगियों के लिए फायदेमंद होगा। यही नहीं इसके एंटी ऑक्सिडेंट शरीर को चुस्त रखेंगे और त्वचा को निखारेंगे।

विज्ञापन


वल्लभ कॉलेज मंडी की वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. तारा देवी सेन ठाकुर ने बताया कि पास्ता में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसमें फाइबर कम होता है। इससे बनाने में ड्यूरम गेहूं, सूजी या मेदा का उपयोग किया जाता है। इसके अधिक सेवन से मधुमेह, मोटापा और कई रोग हो सकते हैं। इसे देखते हुए शोधकर्ताओं ने हिमाचल में बहुतायत पाए जाने वाली दुधी और गिलोय से पास्ता की औषधीय और पोषण गुणवत्ता बढ़ाने का काम किया है। इसकी रेसिपी के लिए पेटेंट भी फाइल कर दिया है।
विज्ञापन


इस तरह बनाया पास्ता
यूफोरबिया हिर्टा (दुधी) और टिनस्पोरा कॉर्डिफोलिया (गिलोय) पाउडर के साथ पौष्टिक पास्ता तैयार किया गया है। पास्ता बनाने के लिए 10-15 ग्राम गिलोय पाउडर और 60-85 ग्राम यूफोरबिया हर्टलीव्स पाउडर को 350-450 ग्राम गेहूं के आटे और 350-450 ग्राम सूजी में मिलाकर आटा बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 1 से 3 ग्राम नमक और 3-5 कप गर्म पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। आटे को एक घंटे के लिए रख लें। बेलन या पास्ता मशीन की मदद से बेल लें। इसके बाद पास्ता को मनचाहे आकार में काटें और धूप में सुखाएं। तैयार पास्ता की शेल्फ लाइफ लगभग 3 महीने होती है।

इस तरह पकाएं
तैयार पास्ता पानी में 100 डिग्री सेल्सियस पर नमक डालकर उबाल लें। पानी निकालने के लिए पास्ता को छलनी में निकाल लें। दूसरे पैन में मक्खन या तेल में धनिया, पीसा हुआ टमाटर, कद्दूकस किया प्याज, लहसुन, मिली-जुली सब्जियां मिलाएं। सभी सामग्री को मिलाकर उसमें पास्ता डालकर 5-7 मिनट के लिए उसी तरह पकाएं।


औषधीय गुण
यूफोरबिया हिर्टा (दुधी) पौष्टिक पौधा होने के कारण इसमें बहुत सारे चिकित्सीय गुण हैं। यह गैस्ट्रो-आंत विकारों, श्वसन रोगों, मूत्र रोगों, नेत्र संबंधी बीमारियों, त्वचा और श्लेष्मा झिल्ली की समस्याओं और ट्यूमर समेत कई बीमारियों को ठीक करने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed