फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttarakhand smuggler arrested with leopard skin

सिरमौर: तेंदुए की खाल के साथ उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 05:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 05:14 PM IST
सार

एसआईयू टीम ने बुधवार रात को डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर बेचड़ का बाग के नजदीक सड़क पर खड़े एक व्यक्ति के हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली। थैले में तेंदुए की एक खाल बरामद हुई। इसकी लंबाई 189 सेंटीमीटर आंकी गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand smuggler arrested with leopard skin
तेंदुए की खाल के साथ उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने सैनधार इलाके में बेचड़ का बाग के समीप एक व्यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय सिंह रावत निवासी संगेलधार, डाकघर जाख, तहसील और थाना श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह वन्य प्राणियों की खालों की तस्करी करता है। एसआईयू टीम ने बुधवार रात को डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर बेचड़ का बाग के नजदीक सड़क पर खड़े एक व्यक्ति के हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली। थैले में तेंदुए की एक खाल बरामद हुई। इसकी लंबाई 189 सेंटीमीटर आंकी गई। यह खाल करीब डेढ़ माह पुरानी बताई जा रही है।

विज्ञापन


वह रात को इसे यहां से जाने के लिए लिफ्ट लेने की फिराक में था। टीम ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर, आरओ प्रदीप सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आरोपी के पास तेंदुए की खाल का लाइसेंस व परमिट नहीं था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन्य प्राणी अधिनियम की धाराओं के तहत रेणुका थाने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि उक्त व्यक्ति तेंदुए की खाल कहां से लाया था। उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed