{"_id":"6020fbb98ebc3ed65753602c","slug":"uttarakhand-chamoli-news-pawan-and-rakesh-of-rampur-bushair-missing-after-severe-flood-in-chamoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के तीन और युवक चमोली जल प्रलय में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के तीन और युवक चमोली जल प्रलय में लापता
Mon, 08 Feb 2021 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
पवन कुमार और राकेश कुंदन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर टूटने से आई भयंकर बाढ़ में हिमाचल प्रदेश के तीन और युवक लापता हैं। इनमें रामपुर शहर से सटी शिंगला पंचायत के पवन कुमार, राकेश कुमार और कांगड़ा जिला के पालमपुर से राकेश कपूर शामिल हैं। टनल में फंसे सिरमौर जिले के माजरा गांव के जीत सिंह ठाकुर का भी अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
शिंगला पंचायत के पवन और राकेश एनर्जी पावर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। बाढ़ की सूचना मिलते ही परिजनों ने उनके साथ संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन बंद हैं। दोनों युवकों के परिजन और कुछ रिश्तेदार चमोली रवाना हो गए हैं। शिंगला पंचायत के प्रधान राजकुमार ने बताया कि पूरा गांव परेशान है। लापता लोगों के सकुशल होने की दुआएं मांगी जा रही हैं। वहीं, राकेश कपूर बंदला इलाके की नच्छीर पंचायत के हैं और चमोली में ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट में बतौर प्रोजेक्ट प्रबंधक काम करते हैं।
विज्ञापन
चमोली में राकेश कपूर के भांजे अशोक कुमार भी मौजूद हैं। वह भी वहां पर अपने मामा से करीब 14 किलोमीटर दूर किसी अन्य प्रोजेक्ट में नौकरी करते हैं। परिजन अशोक कुमार को फोन कर रहे हैं लेकिन उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। राकेश के बड़े भाई रमेश कुमार ने बताया कि अभी तक राकेश के मिलने की कोई खबर नहीं मिली है। एसडीएम पालमपुर धर्मेश रमोत्रा ने कहा कि उनके पास अभी तक कोई सूचना नहीं आई है। वह अपने स्तर पर इसका पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन