फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttarakhand accused arrested in fake certificate case

Kullu News: फर्जी सर्टिफिकेट मामले में उत्तराखंड का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2023 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 09:42 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग के फर्जी सर्टिफिकेट मामले में मुख्य आरोपी को कुल्लू से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेंगी। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand accused arrested in fake certificate case
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए फर्जी एसआईवी सर्टिफिकेट वितरित करने के मामले में कुल्लू पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। शुक्रवार रात को पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिफ्तार किया है, वह मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पतलीकूहल से एक प्रिंटर को भी कब्जे में लिया है। जहां इन फर्जी सर्टिफिकेट को प्रिंट करवाया जाता था। पुलिस ने व्यक्ति को कुल्लू थाने में तलब कर उसके बयान को दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुल्लू में करीब 70 लोगों को फर्जी सर्टिफिकेट वितरित किए गए हैं। ऐसे में इनका पता लगाने में पर्यटन विभाग के साथ पुलिस भी जुट गई है। 25-25 हजार लेकर बांटे जा रही फर्जी सर्टिफिकेट मामले में दबोचे गए मुख्य आरोपी की पहचान गौरव के रूप में हुई है जो उत्तराखंड का ही रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग के फर्जी सर्टिफिकेट मामले में मुख्य आरोपी को कुल्लू से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed