{"_id":"6475eca8369b31db4303a263","slug":"uttar-pradesh-woman-tourist-killed-in-bike-accident-in-manali-kullu-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali Accident: नेहरू कुंड के समीप फिसली बाइक, यूपी की महिला पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali Accident: नेहरू कुंड के समीप फिसली बाइक, यूपी की महिला पर्यटक की मौत
Tue, 30 May 2023 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 30 May 2023 06:03 PM IST
सार
तृप्ति सादेजा हार्दिक के साथ मनाली घूमने आई थीं। दोनों अटल टनल की सैर करने के बाद मनाली के लिए लौट रहे थे। बाइक फिसलने से हुए हादसे में तृप्ति को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर तृप्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली घूमने आई उत्तर प्रदेश (यूपी) की एक महिला पर्यटक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है। महिला अपने दोस्त के साथ अटल टनल से मनाली की ओर लौट रही थी। नेहरू कुंड के समीप ओवरटेक करते हुए बाइक फिस गई जिससे महिला की मौत हो गई। महिला का दोस्त घायल हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तृप्ति सादेजा (32) निवासी जानकीनगर गौंडा उत्तर प्रदेश गुजरात के हार्दिक के साथ मनाली घूमने आई थीं। सोमवार को दोनों अटल टनल की सैर करने के बाद मनाली के लिए लौट रहे थे। बाइक फिसलने से हुए हादसे में तृप्ति को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
लेकिन वहां पर तृप्ति की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। परिजनों को सूचित कर दिया है। वह मनाली पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन