फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttar Pradesh Tourist drowned in parvati river kullu himachal pradesh

पार्वती नदी में बहा यूपी का पर्यटक, पांच दिन में दूसरा हादसा

Sun, 20 Oct 2019 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Tourist drowned in parvati river kullu himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी की पार्वती नदी में अब उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद का पर्यटक बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस और रेस्क्यू दल शनिवार रात को नदी में बहे इस पर्यटक को तलाश करते रहे। लेकिन रविवार सुबह उसका शव मिला। पांच दिन में पार्वती नदी में पर्यटक के बहने की लगातार दूसरी घटना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद का मनीष आहुजा (23) अपने दोस्त प्रतीक व अन्य साथी के साथ पार्वती वैली में घूमने आया था। वे सभी कसोल में एक होटल में रुके थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को वह पार्वती नदी के किनारे सैर सपाटा कर रहे थे। इस दौरान उनके होटल के कमरे की चाबी गुम हो गई। चाबी को तलाश करते हुए एकाएक मनीष आहुजा पार्वती नदी में गिर गया।
विज्ञापन


उसके साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन पानी का बहाव अधिक और रात होने से मनीष को नहीं ढूंढ पाए। हालांकि उसका शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला। तलाश करने पर रविवार सुबह युवक को नदी के बीचोंबीच एक पत्थर के बीच शव फंसा हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों में पार्वती नदी में यह दूसरा हादसा है। 16 अक्तूबर को एक महिला पर्यटक पार्वती में बह गई थी। लगातार बढ़ रहे हादसों को लेकर पर्यटकों में भी दहशत का माहौल है। उधर, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पार्वती नदी में बहे पर्यटक का शव मिल गया है। घटना के बारे में परिजनों को अवगत करवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed