कांग्रेस की फर्जी आईडी बनाकर किया अभद्र भाषा का प्रयोग, पुलिस और हाईकमान को भेजी शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर कांग्रेस पार्टी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया ने पुलिस थाना हमीरपुर और कांग्रेस हाईकमान से की है। उन्होंने इस मामले की जांच साइबर एक्सपर्ट से करवाकर मामले का पटाक्षेप करने की मांग उठाई है। सुक्रांत भाटिया ने कहा कि 2 जनवरी को भोरंज जिला परिषद वार्ड से स्वतंत्र भारद्वाज के नामांकन के दौरान भोरंज में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। नामांकन के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो खींचा और अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
लेकिन, कुछ समय के बाद हमीरपुर कांग्रेस नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले शातिर ने उनके फेसबुक पेज पर जाकर फोटो उठाया और पोस्ट को एडिट करने के बाद पार्टी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक चीजें अपलोड कर दीं। सुक्रांत भाटिया ने कहा कि वह एक शिक्षित परिवार से हैं तथा हर वर्ग, समुदाय, धर्म और महिलाओं का सम्मान करते हैं। इसलिए पुलिस इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।