{"_id":"5e4000ab8ebc3ee5e86a4e4f","slug":"urban-bodies-will-get-three-times-more-money-from-15th-finance-commission-budget-of-rs-207-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"15वें वित्तायोग से शहरी निकायों को मिलेगा तीन गुना ज्यादा पैसा, 207 करोड़ रुपये हुआ बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15वें वित्तायोग से शहरी निकायों को मिलेगा तीन गुना ज्यादा पैसा, 207 करोड़ रुपये हुआ बजट
Mon, 10 Feb 2020 10:32 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के शहरी निकायों में विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। 15वें वित्तायोग से निकायों को पहले की अपेक्षा तीन गुना अतिरिक्त राशि मिलेगी। बड़ी बात यह है कि इस बार छावनी क्षेत्रों के विकास कार्यों में भी साढ़े 8 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। हिमाचल में सात कंटोनमेंट एरिया (छावनी क्षेत्र) हैं। इनमें जतोग, डलहौजी, डगशाई, योल, सुबाथू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
जनसंख्या और क्षेत्र के आधार पर शहरी विकास विभाग इन निकायों को राशि जारी करेगा।
पिछले वर्ष 2019-20 में शहरी निकायों के विकास कार्यों के लिए 61.74 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब इस वित्तायोग की ओर से निकायों के लिए वर्ष 2020-21 के लिए 207 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस धनराशि को शहरी विकास विभाग तनख्वाह में खर्च नहीं कर सकेगा। इसका इस्तेमाल निकायों में पानी, सीवरेज, रास्तों का निर्माण, शौचालय की व्यवस्था, सामुदायिक भवन, वर्षाशालिकाओं का निर्माण आदि करीब 18 से 20 विकास कार्यों में होगा। निकायों के लिए पहली किश्त जारी होने के बाद उसका यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देना होगा। यह सर्टिफिकेट न दिए जाने पर विकास कार्यों की दूसरी किश्त जारी नहीं होगी।
विज्ञापन