फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh municipal election 2021 live news updates and panchayat pradhans election polling live updates

HP Municipal Election 2021 Live: नगर निगम चुनाव में 65 और नगर पंचायतों में 78.20 फीसदी मतदान

Wed, 07 Apr 2021 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Apr 2021 10:35 PM IST
सार

  • चौपाल, टूटू और धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव में 68.13 फीसदी वोटिंग
  • 65 कोरोना मरीजों ने डाले वोट

विज्ञापन
himachal pradesh municipal election 2021 live news updates and panchayat pradhans election polling live updates
हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव 2021: धर्मशाला में मतदान करने पहुंचे मतदाता। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

राज्य के चार नगर निगमों के चुनाव में 65 फीसदी मतदान हुआ, जबकि छह नगर पंचायतों नेरवा, चिड़गांव, आनी, निरमंड और अंब में 78.20 फीसदी वोट डाले गए। जिला शिमला के दो ब्लॉक चौपाल, टुटू और जिला मंडी के धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव में 68.13 फीसदी वोटिंग हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड संक्रमित वोटरों को मतदान केंद्र तक ले जाते रहे।

तीनों चुनाव में 65 कोरोना मरीजों ने वोट डाले। नगर निगम चुनाव में 43, नगर पंचायत अंब में 15 और पंचायत प्रधानों के चुनाव में 7 कोरोना मरीजों ने वोट डाले। धर्मशाला और पालमपुर में 14, मंडी 13 और सोलन में 16 संक्रमितों ने वोट डाले हैं। पंचायत चुनाव में जिला शिमला के चौपाल और टुटू ब्लाक में छह और मंडी के धर्मपुर ब्लाक में एक संक्रमित ने वोट डाला। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने दी।

विज्ञापन


पोते को सांसद, बेटे को विधायक देखने की इच्छा: पंडित सुखराम
नगर निगम चुनाव में 93 साल की उम्र में पंडित सुखराम ने अपने पुत्र अनिल शर्मा और पौत्र आश्रय शर्मा के साथ समखेतर वार्ड के कन्या स्कूल मंडी बूथ में जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि इच्छा है कि पोते आश्रय शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र का सांसद और पुत्र अनिल शर्मा को मंडी सदर का एक बार फिर विधायक बनता देखूं। इस मौके पर मंडी वासियों का आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed