फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UPSC Result: Rajat of Himachal achieved his position by studying 12 hours a day for a year

UPSC Result: हिमाचल के रजत ने एक साल तक रोजाना 12 घंटे पढ़ाई कर पाया मुकाम

Tue, 31 May 2022 01:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/टाहलीवाल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/टाहलीवाल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 May 2022 01:21 PM IST
सार

यूपीएससी परीक्षा में हरोली उपमंडल की बीटन ग्राम पंचायत के रजत बीटन ने 539वां रैंक हासिल किया। मूल रूप से बीटन के निवासी रजत अपने परिवार के साथ पंजाब के संगरूर जिले के धुरी कस्बे में रहते हैं। 

विज्ञापन
UPSC Result: Rajat of Himachal achieved his position by studying 12 hours a day for a year
रजत बीटन - फोटो : संवाद

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा का सोमवार को घोषित परिणाम में हरोली उपमंडल की बीटन ग्राम पंचायत के रजत बीटन ने 539वां रैंक हासिल किया। मूल रूप से बीटन के निवासी रजत अपने परिवार के साथ पंजाब के संगरूर जिले के धुरी कस्बे में रहते हैं। यूपीएससी में रजत के प्रदर्शन ने उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है। 23 वर्षीय रजत बीटन ने श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल धुरी से बारहवीं तक की पढ़ाई की और 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से साल 2020 में बीकॉम स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके साथ वह यूपीएससी की तैयारी भी करते रहे। दो साल बाद 23 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा में 539वां स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की। 

विज्ञापन


रजत बीटन के पिता दर्शन लाल संगरूर के धुरी कस्बे में अपना व्यवसाय चलाते हैं और उनकी मां रजनी देवी गृहिणी हैं। रजन बीटन ने बताया कि दिल्ली में स्नातक की डिग्री हासिल करते वक्त उन्होंने यूपीएससी परीक्षा को पास करने का लक्ष्य बना लिया। इसके बाद वह कॉलेज की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी भी करने लगे। उन्होंने लगातार एक साल तक प्रतिदिन 12 घंटे पढ़ाई की और यूपीएससी परीक्षा पास की। रजत ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवा खुद पर भरोसा रखकर एकाग्र मन से मेहनत करें। तैयारी के दौरान सोशल मीडिया जैसी ध्यान भंग करने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखेंगे तो यूपीएससी जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को पास करना ज्यादा आसान रहेगा।
विज्ञापन


गामिनी सिंगला ने हासिल किया तीसरा रैंक
प्रदेश के बिलासपुर के श्री नयना देवी जी में डॉ. आलोक सिंगला और डॉ. नीरज सिंगला के घर साल 1998 में जन्मी गामिनी सिंगला ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान हासिल हिमाचल का नाम चमकाया है। गामिनी का परिवार मूलत: पंजाब के संगरूर जिले के संनाम गांव से संबंध रखता है। पिछले 24 साल से वो बिलासपुर के श्री नयना देवी जी में ही रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed