{"_id":"646f57c7c55b7850c8015423","slug":"upsc-civil-services-preliminary-examination-on-28-may-2023-in-mandi-himachal-pradesh-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Exam: मंडी में यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू होगी धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Exam: मंडी में यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू होगी धारा 144
Thu, 25 May 2023 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 25 May 2023 06:13 PM IST
सार
मंडी जिला मुख्यालय में 28 मई को भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा होगी। मुख्यालय के संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
UPSC Civil Service Exam
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली 28 मई को मंडी जिला मुख्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। सदर मंडी में इस परीक्षा के लिए राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्वक व सुचारु रूप से आयोजित करवाने के लिए 28 मई को सदर मंडी मुख्यालय के संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने वीरवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि 28 मई को संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैलियों, नारेबाजी, धरना-प्रदर्शन आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन यानी 28 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक संबंधित परीक्षा स्थलों के आसपास लाउड स्पीकरों के उपयोग, परीक्षा स्थलों के आसपास निर्माण, टेंट स्टेज लगाने, तोड़ने आदि के काम पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार के हथियार, लाठियां, गोला बारूद, तलवार, घातक उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन