फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UPI service will start in KCC Bank by July 15, Chairman Dr. Rajiv Bhardwaj informed

KCC Bank: केसीसी बैंक में 15 जुलाई तक शुरू होगी यूपीआई सेवा, चेयरमैन राजीव भारद्वाज ने दी जानकारी

Fri, 24 Jun 2022 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jun 2022 07:02 PM IST
सार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केसीसीबी का वर्तमान में 102वां वर्ष चल रहा है। बैंक वर्तमान में हजारों करोड़ में पहुंच चुका है। बैंक के 103वें वर्ष के लिए बैंक प्रबंधन ने 103 करोड़ से अधिक के लाभ का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
UPI service will start in KCC Bank by July 15, Chairman Dr. Rajiv Bhardwaj informed
केसीसीबी के चेयरमैन राजीव भारद्वाज। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 15 जुलाई तक यूपीई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सेवा शुरू होगी। इसके लिए फाइनल ट्रायल चल रहा है। यह सेवा शुरू होने से केसीसी बैंक के 18 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ होगा। शुक्रवार को बैंक मुख्यालय धर्मशाला में प्रेसवार्ता में चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि केसीसीबी का वर्तमान में 102वां वर्ष चल रहा है। बैंक वर्तमान में हजारों करोड़ में पहुंच चुका है। बैंक के 103वें वर्ष के लिए बैंक प्रबंधन ने 103 करोड़ से अधिक के लाभ का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


बैंक के अधिकारियों से लेकर छोटे कर्मचारियों के सहयोग से पिछले घाटों को पूरा करते हुए बैंक मुनाफे में पहुंचा है। 2018-19 में बैंक की बैलेंस शीट में 45 करोड़, 16 लाख, 34 हजार 957 रुपये का घाटा था। वर्ष 2019-20 की बैलेंस शीट में घाटा साढ़े 5 करोड़ कम होकर 40 करोड़ 33 लाख 27 हजार 234 रुपये रहा। वर्ष 2020-21 में बैंक ने 3 करोड़ 46 लाख 5723 रुपये का लाभ अर्जित किया। वर्ष 2021-22 की बैलेंस शीट में यह लाभ 87 करोड़ 53 लाख 76 हजार 769 रुपये पहुंच गया है। 
विज्ञापन


चार साल में साढ़े तीन करोड़ बढ़ी कार्यशील पूंजी
बैंक की कार्यशील पूंजी में वर्ष 2018-19 से अब तक साढ़े तीन करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 29608, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 82470, अटल पेंशन योजना में 2864 मामले इनरोल हुए हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 991 मामले केसीसी बैंक को भेजे गए थे। इसके लिए कुल 158.60 करोड़ की राशि रखी गई थी। 580 मामले स्वीकृत किए गए, जिन्हें 84.41 करोड़ की राशि दी गई। 341 मामले रिजेक्ट किए गए, जिनके लिए 61.59 राशि दी जानी थी। 12.56 करोड़ के 70 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 प्रतिशत तक पहुंचा बैंक का एनपीए
चेयरमैन ने कहा कि केसीसी बैंक का एनपीए 30 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसे कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। डिफाल्टरों की संपत्ति कुर्क कर भरपाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed