फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UP's Anshika and Sambhavi, Rajasthan's Shashank top scorer in Inter School Shooting Championship

Shimla News: शूटिंग चैंपियनशिप में यूपी की अंशिका और संभवी, राजस्थान के शशांक टॉप स्कोरर

Sat, 07 Oct 2023 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

25वीं अखिल भारतीय सकुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग स्पर्धा के हुए अलग-अलग वर्ग के टॉप स्कोर करने वाले 11 शूटरों की सूची जारी की गई है।
 

विज्ञापन
UP's Anshika and Sambhavi, Rajasthan's Shashank top scorer in Inter School Shooting Championship
कुफरी में शूटिंग चैंपियनशिप, समशेर जंग ने बढ़ावा मनोनबल - फोटो : संवाद

विस्तार

 कुफरी में 5 अक्तूबर से शुरू हुई 25वीं अखिल भारतीय सकुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग स्पर्धा के हुए अलग-अलग वर्ग के टॉप स्कोर करने वाले 11 शूटरों की सूची जारी की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश की अंशिका ने एअर राईफल आईएसएसएसएफ डीफ श्रेणी में 565 के स्कोर के साथ टॉप स्कोरर लिस्ट में शामिल हुई हैं। पीपी साइट एअर राईफल आईएसएसएफ जूनियर मेन श्रेणी में राजस्थान के शशांक 581, पीप साइट एअर राईफल जूनियर वुमन में उत्तर प्रदेश की संभवी शर्मा 574 स्कोर के साथ टॉपर रहीं। अलग-अलग वर्ग में ये शूटर आगे चल रहे हैं। जारी लिस्ट के अनुसार पंजाब के रविंद्र कंबोज पीप साइट एअर राइफल एनआर यूथ मेन श्रेणी में 391 के स्कोर पर पीप साइट एअर राइफल एनआर यूथ वुमन में राजस्थान की निष्ठा खिडिया 395, राजस्थान के ही दक्षवीर सिंह पीप साइट एअर राईफल यूथ मेन में 598, राजस्थान की ख्वाहिश शर्मा पीप साइट एअर राइफल यूथ वुमन में 598, उत्तर प्रदेश के शौर्यवर्धन वर्मा पीप साइट एअर राइफल यूथ मेन में 591 के स्कोर पर हैं। कर्नाटक के हरूदया शरी कोनडुर पीप साइट एअर राइफल सब यूथ वुमन में 592, उत्तर प्रदेश के ईशान चौहान पीप एअर राइफल सब यूथ मेन में 391 और हरियाणा की वंशिका पीप साइट एअर राइफल सब यूथ वुमन में 398 के स्कोर कर टॉप स्कोरर की सूची में शामिल है। इस चैंपियनशिप में हर रोज 350 से अधिक शूटर अपने-अपने वर्ग में प्रदर्शन कर रहे है। आयोजन में नेशनल फेडरेशन के नौ अंतरराष्ट्रीय स्तर के जज ज्यूरी संचालन में सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


समशेर जंग ने बढ़ावा मनोनबल
कुफरी में अखिल भारतीय स्तर की इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप आयोजन स्थल पर शनिवार को 2006 में मेलबार्न में छह गोल्ड मेडल विजेता और बेस्ट प्लेयर का खिताब पाने वाले और अर्जुन अवार्डी शूटर समशेर जंग ने दौरा किया। उन्होंने देश भर से जुटे शूटर का मनोबल बढ़ाया और उन्हें अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खेल विभाग निदेशक डॉ. राजीव कुमार भी कुफरी पहुंचे। उन्होंने पहली बार प्रदेश में आयोजित की जा रही इतने बड़े स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इंदिरा गांधी खेल परिसर के शूटिंग कोच रविंद्र प्रकाश ने खेल निदेशक को आयोजन के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed