फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   unlock4: Night bus service restored from Shimla to Chamba, Manali and Dharamshala from today

शिमला से चंबा, मनाली और धर्मशाला के लिए आज से रात्रि बस सेवा बहाल, यहां देखें शेड्यूल

Sat, 05 Sep 2020 02:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
unlock4: Night bus service restored from Shimla to Chamba, Manali and Dharamshala from today
एचआरटीसी बस सेवा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में करीब छह माह से बंद रात्रि परिवहन सेवा को सरकार ने तीन रूटों पर बहाल कर दिया है। शनिवार से शिमला के लिए चंबा, मनाली और धर्मशाला से रात्रि परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


 बिक्रम ठाकुर ने बताया कि चंबा-शिमला-चंबा रूट पर हर रोज बस का संचालन सायं 5 बजे चंबा से और सायं 6:30 बजे शिमला से होगा। इसी तरह मनाली-शिमला-मनाली रूट पर बस का संचालन सायं 7 बजे मनाली से और सायं 8 बजे शिमला से किया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला-शिमला-धर्मशाला रूट पर बस का संचालन सायं 9:30 बजे धर्मशाला से और सायं 9:30 बजे शिमला से किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि विभिन्न कार्यों के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों से लोगों का राजधानी शिमला में आवागमन होता है। इसलिए अभी राजधानी शिमला से तीन रूटों पर रात्रि बस सेवा शुरू की जा रही है। अन्य क्षेत्रों से भी रात्रि बसों का संचालन जल्द आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम के क्षेत्रीय और उपमंडलीय प्रबंधकों को कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर, मास्क, गल्व्ज और फेस शील्ड नियमित रूप से उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें यात्रियों की कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

अभी तीन रूटों पर रात्रि परिवहन सेवा को शुरू किया जा रहा है। अन्य रूटों पर जल्द संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।-बिक्रम सिंह, परिवहन मंत्री

ये होगा शेड्यूल

रूट               समय
चंबा से शिमला     सायं 5 बजे
शिमला से चंबा     सायं 6:30 
मनाली से शिमला    सायं 7:00
शिमला से मनाली    सायं 8:00
धर्मशाला से शिमला    सायं 9:30
शिमला से धर्मशाला     सायं 9:30

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed