फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Unlock 4.0:Tourists started visiting in Devbhoomi, 40 percent discount on booking in hptdc hotels

Unlock 4: देवभूमि हिमाचल में सैर-सपाटे को आने लगे सैलानी, होटलों में 40 फीसदी तक छूट

Fri, 04 Sep 2020 04:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Unlock 4.0:Tourists started visiting in Devbhoomi, 40 percent discount on booking in hptdc hotels
शिमला पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

नैसर्गिक सौंदर्य से लबरेज हिमाचल के पहाड़ और यहां का सुहावना मौसम सैलानियों को अपनी ओर फिर से खींचने लगा है। कोरोना संकट से घरों या अपने राज्यों तक सीमित पर्यटक अब हिमाचल में सैर-सपाटे को तैयार दिख रहे हैं। महामारी की बंदिशों में महीनों बाद मिली ढील का फायदा उठाकर पर्यटक देवभूमि का रुख करने लगे हैं। हिल्सक्वीन शिमला में दिखने लगी सैलानियों की रौनक इस ओर साफ इशारा कर रही है। कुल्लू, चंबा, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिलों में भी सैलानी दस्तक देने लगे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, शिमला की तर्ज पर इन जिलों में पर्यटकों की आमद अभी कम है। इन जिलों में पूछताछ के लिए पर्यटकों की इन्क्वॉयरी कॉल्स में तेजी से इजाफा हो रहा है।    कोरोना संक्रमण फैलने के करीब पांच महीने बाद शिमला के पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर सैलानियों की आवाजाही शुरू हुई है। पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। ऐतिहासिक रिज मैदान और माल रोड पर सैलानियों की चहलपहल दिखने लगी है। सैलानी परिवारों के साथ हिल्सक्वीन का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए शहर में करीब 20 फीसदी छोटे होटल खुल चुके हैं। बड़े होटलों को खोलने की तैयारी है।  शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा, मशोबरा में भी सैलानियों की रौनक शुरू हो गई है। बाहरी क्षेत्रों से आ रहे सैलानी शिमला और आसपास के होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों में ठहर रहे हैं। बड़ी संख्या में ट्रैकिंग के लिए भी टूरिस्ट शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थल चायल का भी टूरिस्ट रुख कर रहे हैं। उधर, जिला कुल्लू कई पर्यटन क्षेत्रों में होटल खुल गए हैं। निभी होटल एसोसिएशन ने एक सितंबर से होटल व होमस्टे खोल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली में एक अक्तूबर के बाद होटल खुलेंगे। तीर्थन वैली में पांच सितंबर से पर्यटन गतिविधियां शुरू हो रही हैं।  पर्यटन नगरी कांगड़ा में फिलहाल, बाहरी राज्यों के पर्यटकों की आमद कम है। हालांकि, सैर-सपाटे के लिए पर्यटकों की पूछताछ और बुकिंग को लेकर फोन कॉल्स में लगातार इजाफा हो रहा है। सोलन के चायल और कसौली में भी आने वाले दिनों में पर्यटकों की रौनक बढ़ने की उम्मीद कारोबारी जता रहे हैं। चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों को ठहराने के लिए होटल संचालक अभी सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, डलहौजी और खज्जियार घूमने के इच्छुक पर्यटक पूछताछ के लिए संपर्क साधने लगे हैं।

क्या कहते हैं सैलानी और पर्यटन कारोबारी

Himachal Pradesh Unlock 4.0:Tourists started visiting in Devbhoomi, 40 percent discount on booking in hptdc hotels

परिवारों के साथ तीन दिन के लिए शिमला घूमने आए हैं। कोरोना संकट के चलते महीनों से घरों में कैद थे। अब शिमला आकर खुद को तरोताजा महसूस कर रहे हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और मौसम लाजवाब है। - कपिल सैनी- विनय गुप्ता, दिल्ली के पर्यटक  


टूरिस्टों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। सरकार को अब टूरिस्टों की एंट्री पूरी तरह से खोल देनी चाहिए।-राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष एचपी टैक्सी ऑपरेटर यूनियन

राज्यों से टूरिस्ट अपने परिवारों के साथ शिमला पहुंचने लगे हैं। हनीमून के लिए नवविवाहित जोड़ों ने भी शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है।- मनु सूद, महासचिव ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन शिमला

शिमला शहर में टूरिस्टों की हलचल शुरू हो चुकी है। जल्द ही अधिकतर होटल खुल जाएंगे। शिमला आने के इच्छुक सैलानियों के लिए अब सरकार को बॉर्डर पूरी तरह खोल देने चाहिए। होटलों का संचालन निर्धारित एसओपी के तहत किया जा रहा है।-संजय सूद, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

तीस सितंबर तक बुकिंग कराएं, 40 फीसदी छूट पाएं

Himachal Pradesh Unlock 4.0:Tourists started visiting in Devbhoomi, 40 percent discount on booking in hptdc hotels
पर्यटक शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 30 सितंबर तक कमरों की बुकिंग पर 40  फीसदी छूट मिलेगी। कोरोना संकट के बीच सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश के करीब 60 होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौली, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की यह सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है।

इस साल मानसून डिस्काउंट की जगह निगम ने एक माह के लिए विशेष छूट देने का फैसला लिया है। हर साल 15 सितंबर से निगम के होटलों में बुकिंग करवाने पर 20 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जाता था। कोरोना संकट के दौरान प्रदेश सरकार ने कम से कम दो रात के लिए होटलों की बुकिंग करवा कर आने वाले सैलानियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ आने की मंजूरी दी है। इसी कड़ी में बीते कुछ माह से ठप चल रहे होटल कारोबार को गति देने के लिए पर्यटन निगम ने कमरों की बुकिंग पर चालीस फीसदी की छूट देने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed