फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unique case: Neighbor stole banana tree, police registered FIR on court orders in dharamshala himachal

अनोखा मामला: पड़ोसी उखाड़ ले गया केले का पेड़, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Thu, 28 Oct 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Oct 2021 08:45 PM IST
सार

 पुलिस विभाग में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग से ही सेवानिवृत्त उसका पड़ोसी 18 सितंबर की रात उसके घर के पिछले हिस्से में लगा केले का पेड़ चुरा ले गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर उन्होंने थाना धर्मशाला में अपने पड़ोसी के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करने की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
Unique case: Neighbor stole banana tree, police registered FIR on court orders in dharamshala himachal
केले का पेड़(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस विभाग में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग से ही सेवानिवृत्त उसका पड़ोसी 18 सितंबर की रात उसके घर के पिछले हिस्से में लगा केले का पेड़ चुरा ले गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर उन्होंने थाना धर्मशाला में अपने पड़ोसी के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करने की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद एसपी कार्यालय में भी शिकायत पत्र सौंपा। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी वहां भी कोई सुनवाई न हुई तो उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

विज्ञापन


यहां सुनवाई के बाद  न्यायालय ने तुरंत पुलिस को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए। हैरानी यह कि यहां शिकायतकर्ता भी पुलिस विभाग में कार्यरत है, आरोपी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत है और शिकायत पर उचित कार्रवाई न किए जाने के आरोप भी पुलिस पर ही लग रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने पहले से ही एक-दूसरे के खिलाफ कई शिकायतें दे रखी हैं। इनमें से कई मामले फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं। लोगों का कहना है कि इनके आपसी झगड़ों के चलते आसपास के पड़ोसी भी परेशान हो रहे हैं। धर्मशाला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed