{"_id":"63dfd56fd1100862202373a7","slug":"union-minister-of-state-gen-vk-singh-statement-on-budget-2023-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वीके सिंह बोले- घर-घर तक आसान शब्दों में पहुंचाएं बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वीके सिंह बोले- घर-घर तक आसान शब्दों में पहुंचाएं बजट
Sun, 05 Feb 2023 09:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:43 PM IST
सार
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन का सबसे अधिक फायदा हिमाचल को हुआ है, क्योंकि यहां से सैनिकों व पूर्व सैनिकों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने पदाधिकारियों को केंद्रीय बजट को आसान शब्दों में समझाया। उन्होंने पदाधिकारियों को केंद्रीय बजट को जिला और मंडल से लेकर हर घर तक आसान शब्दों में पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने हर वर्ग को केंद्रीय बजट में दी गईं सौगातों के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बजट देश के लिए हितकारी बताया। आयकर, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, युवा, महिला समेत अन्य वर्ग को मिली सौगातों के बारे में भी समझाया। उन्होंने समझाया कि कांग्रेसी केंद्रीय बजट को लेकर प्रश्न उठाएंगे तो किस तरह से पलटवार करते हुए आगे निकलना हैं। कहा कि वन रैंक वन पेंशन का सबसे अधिक फायदा हिमाचल को हुआ है, क्योंकि यहां से सैनिकों व पूर्व सैनिकों की संख्या अधिक है। उन्होंने अंडमान निकोबार के टॉपू के नाम हिमाचल के नाम वीर सैनिकों के नाम पर होने पर गौरव जताते हुए कहा कि हर जगह हिमाचल को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन