फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   union minister Anurag Thakur statement over himachal Congress govt

Una News: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार के हाथ खड़े, जनता मांग रही जवाब

Sat, 04 Feb 2023 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 09:48 PM IST
सार

ऊना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में कभी 10 साल मिलाकर रेलवे परियोजनाओं के लिए भी हजार करोड़ नहीं दिया होगा। 

विज्ञापन
union minister Anurag Thakur statement over himachal Congress govt
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल बनाने से पहले वित्तीय बोझ डालने के लिए सीपीएस बनाए गए। खर्च बढ़ाने का काम किया। अब कह रहे हैं कि उनके पास पैसा नहीं है। सरकार पहले ही दिन हाथ खड़े कर रही है। जनता जवाब मांग रही है। ऊना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में कभी 10 साल मिलाकर रेलवे परियोजनाओं के लिए भी हजार करोड़ नहीं दिया होगा। यहां भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार ने एक ही वर्ष में 1,900 करोड़ रुपये का बजट दिया।

विज्ञापन


जिस भानुपली बिलासपुर रेललाइन को कांग्रेस ने हमेशा अनदेखा किया उसका कार्य आज प्रगति पर है। इसके लिए 40 किलोमीटर तक भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला सहित मंडल स्तर पर बैठकें करता है। ऊना में भी इस कड़ी में कार्यसमिति की बैठक हुई है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े वादे किए। लोगों को भ्रमित किया। कैबिनेट बनाने में विलंब किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed