{"_id":"6485d816b5977a1e4b09ef55","slug":"union-minister-anurag-thakur-hits-out-at-himachal-congress-government-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: छह माह में फूले राज्य सरकार के हाथ पैर तो करने लगे आरोप की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: छह माह में फूले राज्य सरकार के हाथ पैर तो करने लगे आरोप की राजनीति
Sun, 11 Jun 2023 07:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:50 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल के लिए बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क व अन्य बड़ी परियोजना, हजारों करोड़ रुपये के बजट स्वीकृत हुए हैं। क्या यह भेदभाव है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के लिए बिना भेदभाव मदद कर रही है। पूर्व में वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में हजारों करोड़ रुपये की मदद जारी रखी। जयराम सरकार के दौरान भी हजारों करोड़ और कई बड़ी योजनाएं दीं। अब भी कोई कमी नहीं है। कहा कि जब राज्य सरकार के हाथ पैर छह माह में फूल गए तो आरोप की राजनीति करने लगे।
विज्ञापन
वह रविवार को महाजनसंपर्क अभियान के तहत दौलतपुर चौक के भंजाल में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल के लिए बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क व अन्य बड़ी परियोजना, हजारों करोड़ रुपये के बजट स्वीकृत हुए हैं। क्या यह भेदभाव है। राज्य सरकार को जनता ने पांच साल सेवा का मौका दिया है।
विज्ञापन
आशा है कि कांग्रेस के जिन अनुभवी नेताओं के हाथों में कमान है, वह प्रदेश को कर्जे से बाहर भी निकालेंगे और विकास भी करेंगे। कहा कि मोदी सरकार का नौ साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए जाना जाता है। मोदी सरकार के कार्यकाल में 27 प्रतिशत गरीब गरीबी रेखा से बाहर आए।
विज्ञापन
करीब 3.50 करोड़ जरूरतमंदों को पक्के मकान मिले। इसके अलावा 60 करोड़ देशवासियों को आयुष्मान के तहत पांच लाख रुपये तक इलाज मुफ्त मिला है। कहा कि वह भंजाल में जनता का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे हैं। जनता ने पहले भी पूर्ण बहुमत की सरकार दी और आगे भी मोदी सरकार पर जनता अपना आशीर्वाद बनाए रखे।