फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister anurag thakur asks questions from himachal government

Anurag Thakur: 'कांग्रेस सरकार किसानों से 100 रुपये प्रति लीटर दूध कब खरीदेगी?' अनुराग ठाकुर ने पूछे ये सवाल

Wed, 14 Jun 2023 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

अनुराग ने कहा कि कर्ज की सीमा घटाने वाला एफआरबीएम एक्ट एक राज्य नहीं बल्कि पूरे देश के लिए होता है। राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करना हर राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Union Minister anurag thakur asks questions from himachal government
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसानों से पूछना चाहिए, जिनसे वादा किया गया था कि उनसे 100 रुपये प्रति किलो दूध और 2 रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया गया था। क्या यह गारंटियां पूरी हुई हैं। यह सभी उतनी ही फेल हुई हैं, जितनी कि कांग्रेस पार्टी हुई है। वह चाहेंगे कि मुख्यमंत्री बिना एक रुपये कर्ज लिए अपने सारे वादे पूरे करें।

विज्ञापन


ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कर्ज की सीमा घटाने वाला एफआरबीएम एक्ट एक राज्य नहीं बल्कि पूरे देश के लिए होता है। कोविड के समय केंद्र सरकार ने इसमें छूट बढ़ाकर 3.3 प्रतिशत किया था, जिससे राज्य सरकारें ज्यादा खर्च कर सकें और लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन


राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करना हर राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक नहीं, बल्कि कई मामले आए हैं, जिसमें धर्म छिपाकर लड़कियों को बहलाया- फुसलाया गया, प्यार में फंसाया गया और फिर बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाकर किसी की हत्या कर दी गई तो किसी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। यह बिल्कुल उचित नहीं है। इस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई  होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed