फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Health Minister Mansukh Mandaviya reached Manali on a three-day visit to Kullu district

Kullu: मांडविया बोले- पीएम मोदी का कार्यकाल भारतीय राजनीति का स्वर्णिम युग

Thu, 29 Jun 2023 07:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Jun 2023 07:04 PM IST
सार

मनसुख मांडविया तीन दिवसीय कुल्लू जिले के दौरे पर गुरुवार को मनाली पहुंचे। इसके बाद वह अटल टनल रोहतांग देखने गए। 

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh Mandaviya reached Manali on a three-day visit to Kullu district
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का कुल्लू पहुंचने पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने किया स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल देश की राजनीति और शासन-प्रशासन की कार्यशैली को बदला, बल्कि अपने कूटनीतिक रूप से देश का मान विश्व में बढ़ाया। मोदी के शासन में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है और राष्ट्रवाद को एक नई ऊर्जा मिली है। केंद्रीय मंत्री वीरवार को लाहौल के सिस्सू में विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि अटल टनल रोहतांग मोदी सरकार की देन है।

विज्ञापन


इस टनल के निर्माण से चीन और पाकिस्तान की सीमा पर पहुंचना आसान हुआ है साथ ही लाहौल घाटी भी अब 12 महीने देश-दुनियां से जुड़ गई। टनल के जरिए लाहौल के किसान समय पर अपनी फसलों को मंडियों में पहुंचा रहे हैं। दूरदराज क्षेत्र लाहौल में भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। पहले लोग अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात को गंभीरता से नहीं लेते थे और कहते थे कि भारत एक गरीब देश है, लेकिन आज सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का ववान किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने किया अटल टनल का निरीक्षण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने वीरवार को अटल टनल का निरीक्षण किया। इस दौरान बीआरओ के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को अटल टनल की खूबियों से अवगत करवाया। उन्होंने टनल के भीतर बने पैदल रास्ते का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने अटल टनल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केवल सत्ता का सुख भोग रहे हैं व्यवस्था परिवर्तन वाले : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री काम को अटकाने, भटकाने और लटकाने वाली संस्कृति के विपरीत काम करते हैं। वह निर्धारित समय से पहले लोकार्पण करने में यकीन रखते हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण अटल टनल रोहतांग हैं। पीएम मोदी के सहयोग से हिमाचल प्रदेश भी देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चला। हजारों करोड़ की परियोजनाओं के हिमाचल में शिलान्यास और लोकार्पण हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में अटकाने, भटकाने और लटकाने की संस्कृति खत्म कर दी है।

अब जो काम शुरू किए जाते हैं, वे निर्धारित समय में पूरे भी किए जा रहे हैं। हमारी सरकार के पिछले पांच साल हिमाचल विकास में मील का पत्थर है। व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाले सत्ता सुख भोगने आए हैं। सरकार की टोली को ही सुख मिल रहा है, प्रदेश की जनता हताश है। सड़कों पर सुख की सरकार का पोस्टर लगाकर व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। कांग्रेस ने महिलाओं के नाम पर राजनीति की और झूठे वादे किए, झूठी गारंटियां दी गईं। स्पीति की महिलाओं को 1500 दे दिया तो लाहौल की महिलाओं को क्यों नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed