फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Energy Minister leaves for Delhi after getting information about the development of border areas

Kinnaur News: सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की जानकारी लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री दिल्ली रवाना

Fri, 09 Jun 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 07:15 PM IST
सार

रिकांगपिओ में उन्होंने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 17वीं बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
Union Energy Minister leaves for Delhi after getting information about the development of border areas
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के साथ सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह चीन से सटे सीमांत क्षेत्रों के विकास की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट गए। रिकांगपिओ में उन्होंने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 17वीं बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री को उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित प्रस्तुति दी। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सरकार की ओर से चलाए जा रहे वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी। उन्होंने दोनों जिलों में विभिन्न अवसरों और चुनौतियों से भी अवगत करवाया।

विज्ञापन


बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, सेना और आईटीबीपी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने 450 मेगावाट की शोंग-टोंग कड़छम हाइड्रो विद्युत परियोजना में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके पश्चात स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कल्पा विश्राम गृह में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। वीरवार को किन्नौर में रुकने के बाद शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री और सीएम शिमला पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed