{"_id":"63c102e1663b28356d627b49","slug":"undertrial-commits-suicide-in-dharampur-police-station-solan-himachal-pradesh-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी ने थाने में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी ने थाने में फंदा लगाकर दी जान
Fri, 13 Jan 2023 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:09 PM IST
सार
शटरिंग की प्लेटें चोरी होने के मामले में युवक को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने शौचालय में रखे पानी के कैन पर चढ़कर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
धर्मपुर थाना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शटरिंग चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक ने धर्मपुर थाने के शौचालय में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। वीरवार को युवक को सोलन कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। लेकिन, युवक ने वीरवार देररात फंदा लगा लिया। शुक्रवार को सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विशाल कुमार (22) निवासी अंबाला कैंट गांव डकौला डाकघर साहा पुलिस थाना महेशनगर (हरियाणा), वर्तमान में डगशाई (सोलन) में किराये के कमरे में रहता था। शटरिंग की प्लेटें चोरी होने के मामले में युवक को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वीरवार को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे धर्मपुर थाने में ले आई। युवक को हवालात में खाना दिया, लेकिन उसने खाने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद जब थाने में तैनात संतरी ने देखा तो युवक हवालात में लगाए बिस्तर पर नहीं था। वहीं, उसे दिए गए कंबल के टुकड़े इधर-उधर पड़े थे। बाद में उसे आवाज लगाई मगर वह नहीं सुना।
विज्ञापन
भीतर जाकर देखा तो उसने शौचालय में रखे पानी के कैन पर चढ़कर फंदा लगा लिया था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया गया। मामले की जांच जारी है।