हिमाचल प्रदेश के नाहन में जन्मे राज बावा की गेंदबाजी और बल्ले ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में बावा ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहले गेंदबाजी करते हुए बावा ने इंग्लैंड के पांच विकेट झटके, उसके बाद विपरीत परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों का योगदान भी दिया, जिसके चलते भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड की टीम को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार फाइनल जीता।
अंडर-19 विश्व कप: हिमाचल के बेटे राज बावा रहे भारत की खिताबी जीत के हीरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:46 PM IST
सार
राज बावा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी खेल से रही है। उनके पिता सुखविंद्र बावा चंडीगढ़ में वरिष्ठ कोच हैं। वह युवराज सिंह को भी कोचिंग दे चुके हैं। राज के दादा त्रिलोचन बावा 1948 के ओलंपिक में इंग्लैंड के खिलाफ स्वर्ण हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे। राज को भी खेल विरासत में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन