{"_id":"613902fc8ebc3e883a4c16c8","slug":"uncontrolled-hrtc-bus-full-of-passengers-hanged-in-the-air-in-sundernager-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बरोहकड़ी में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे हवा में लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बरोहकड़ी में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे हवा में लटकी
Thu, 09 Sep 2021 12:11 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:11 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार जब बस सुंदरनगर उपमंडल की झुंगी पंचायत के बरोहकड़ी गांव के निकट पहुंची तो वहां पर निर्माणाधीन सड़क के कारण मिट्टी सड़क पर फैली हुई थी। जिस पर बस फिसलने से अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटक गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केलांग से रिकांगपिओ जा रही परिवहन निगम की बस बुधवार शाम बड़े हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बच गई है। बस सुंदरनगर की झुंगी पंचायत के निकट शाम करीब 8 बजे निर्माणधीन सड़क पर फैली मिट्टी पर फिसलने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे हवा में लटक गई। जिसके कारण बस में सवार लगभग दो दर्जन से अधिक सवारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जब बस सुंदरनगर उपमंडल की झुंगी पंचायत के बरोहकड़ी गांव के निकट पहुंची तो वहां पर निर्माणाधीन सड़क के कारण मिट्टी सड़क पर फैली हुई थी। जिस पर बस फिसलने से अनियंत्रित हो गई तथा बस हवा में सड़क से नीचे की ओर लटक गई। अगर बस एक फिट भी भी और सड़क से नीचे की ओर लटक जाती तो वह गहरी खाई में जाकर गिर सकती थी।
विज्ञापन
मंडी रेडक्रॉस सोसायटी के सर्व दिले राम ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं। उन्होंने बताया प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद करसोग डिपो की बस मौके पर पहुंच गई। जिसमें सवारियों को बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन