फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   uncontrolled HRTC bus full of passengers hanged in the air in sundernager himachal

हिमाचल: बरोहकड़ी में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे हवा में लटकी

Thu, 09 Sep 2021 12:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Sep 2021 12:11 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार जब बस सुंदरनगर उपमंडल की झुंगी पंचायत के बरोहकड़ी गांव के निकट पहुंची तो वहां पर निर्माणाधीन सड़क के कारण मिट्टी सड़क पर फैली हुई थी। जिस पर बस फिसलने से अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
uncontrolled HRTC bus full of passengers hanged in the air in sundernager himachal
एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटक गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केलांग से रिकांगपिओ जा रही परिवहन निगम की बस बुधवार शाम बड़े हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बच गई है। बस सुंदरनगर  की झुंगी पंचायत के निकट शाम करीब 8 बजे निर्माणधीन सड़क पर फैली मिट्टी पर फिसलने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे हवा में लटक गई। जिसके कारण बस में सवार लगभग दो दर्जन से अधिक सवारियों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जब बस सुंदरनगर उपमंडल की झुंगी पंचायत के बरोहकड़ी गांव के निकट पहुंची तो वहां पर निर्माणाधीन सड़क के कारण मिट्टी सड़क पर फैली हुई थी। जिस पर बस फिसलने से अनियंत्रित हो गई तथा बस हवा में सड़क से नीचे की ओर लटक गई। अगर बस एक फिट भी भी और सड़क से नीचे की ओर लटक जाती तो वह गहरी खाई में जाकर गिर सकती थी।  
विज्ञापन


मंडी रेडक्रॉस सोसायटी के सर्व दिले राम ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं। उन्होंने बताया प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद करसोग डिपो की बस मौके पर पहुंच गई। जिसमें सवारियों को बैठाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed