{"_id":"60b3cdf28ebc3e2f20503b68","slug":"una-s-female-teacher-operated-in-black-fungus-hoshiarpur-shimla-news-sml3720068104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना की महिला शिक्षिका को ब्लैक फंगस, होशियारपुर में ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना की महिला शिक्षिका को ब्लैक फंगस, होशियारपुर में ऑपरेशन
विज्ञापन
ऊना। जिले के एक सरकारी स्कूल में तैनात महिला शिक्षिका ब्लैक फंगस से संक्रमित पाई गई है। महिला की सर्जरी होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में की गई है। महिला शिक्षिका मूल रूप से कुल्लू जिले की रहने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका कुछ दिनों पहले आनंदपुर साहिब में बीमारी के चलते उपचार करवाने के लिए गई थी। इस दौरान उन्हें सर्जरी के लिए होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। शनिवार को महिला का ब्लैक फंगस से संबंधित ऑपरेशन किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने डीसी ऊना को भी इस मामले की जानकारी पत्र से दी है।
बताया जा रहा है कि महिला की आंख के नीचे काला निशाना हो गया था। उसका होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले की जानकारी होशियारपुर स्थित निजी अस्पताल की तरफ से जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई। जिले में ब्लैक फंगस का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला का उपचार होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ऊना में महिला का न तो कोई टेस्ट किया गया है और न ही ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। निजी अस्पताल प्रबंधन ने कुछ दवाइयों की मांग की है। इसे जल्द ही अस्पताल को भेजने का प्रयास किया जाएगा।