फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News: Fine of Rs 34,100 on illegal mining, challan issued to 105 vehicles for violating traffic rules

Una News: अवैध खनन पर 34,100 रूपये जुर्माना, यातायात नियमों की अवहेलना पर 105 वाहनों के किए चालान

Thu, 21 Sep 2023 01:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 01:01 PM IST
सार

ऊना जिला पुलिस ने अवैध खनन करने पर दो वाहनों के चालान किए हैं और जुर्माने के रूप में कुल 34,100 रुपये वसूले हैं। इसी प्रकार यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 105 वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन
Una News: Fine of Rs 34,100 on illegal mining, challan issued to 105 vehicles for violating traffic rules
जुर्माना लगाया(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की ऊना जिला पुलिस ने अवैध खनन करने पर दो वाहनों के चालान किए हैं और जुर्माने के रूप में कुल 34,100 रुपये वसूले हैं। इसी प्रकार यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 105 वाहनों के चालान किए गए। इससे पहले बीते बुधवार को थाना हरोली के तहत पंडोगा चौकी की पुलिस बुधवार सुबह नाकाबंदी के दौरान चार टिपर जब्त किए।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रूप लाल की अगुवाई में पंडोगा पुलिस की टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान तड़के 5:00 बजे के करीब चार टिपर आते नजर आए। पुलिस ने टिपरों को रोक उनकी जांच की तो तीन में बजरी और एक में रेत पाई गई। इस संबंध में दस्तावेज मांगने पर चालक कुछ पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने सभी चाल टिपर जब्त कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed