फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una College Champion in Inter College Cricket Competition, organized in Rampur College

Rampur Bushahr: इंटर कॉलेज क्रिकेट स्पर्धा में ऊना कॉलेज चैंपियन, रामपुर कॉलेज में हुआ आयोजन

Wed, 01 Nov 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित महिला वर्ग की इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में ऊना ने सुंदरनगर को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन
Una College Champion in Inter College Cricket Competition, organized in Rampur College
इंटर कॉलेज क्रिकेट स्पर्धा में ऊना कॉलेज चैंपियन - फोटो : संवाद

विस्तार

एचपीयू शिमला की ओर से पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित महिला वर्ग की इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में ऊना ने सुंदरनगर को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टी-20 मैच में ऊना ने पहले बल्लेबाजी करते 156 रन बनाए। ऊना की ओर से प्रेक्षा ने सबसे अधिक 44 रन बनाए। नैंसी ने 38 और शालिनी ने 23 रनों का योगदान दिया। सुंदरनगर की अंजलि ने 2 विकेट, स्वीटी, मनीषा और साक्षी ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरनगर की पूरी टीम 90 रन पर ढेर हो गई। सुंदरनगर की ओर से साक्षी ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। ऊना की तरफ से हिमांशी ने चार विकेट लिए। प्रतियोगिता में ललिता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, शालिनी को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, नैंसी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और साक्षी को सर्वश्रेष्ठ फील्डर के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में 9 कॉलेजों की टीमों ने खिताब जीतने के लिए दमखम दिखाया। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. पंकज बासोतिया ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर डाॅ. प्रवेश शर्मा, डॉ. जितेंद्र ठाकुर, डाॅ. विक्रांत भारद्वाज, डाॅ. राज कुमार, रामपुर कॉलेज उप प्राचार्य डाॅ. विद्या बंधु नेगी, डॉ. टीडी वर्मा, डॉ. सतपाल खूंद, डाॅ. केके नेगी और खेल सहायक युगराज नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

कबड्डी में ऊना ने शिमला को दी शिकस्त

अंतरराष्ट्रीय लवी के अवसर पर करवाई जा रही कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चल रही प्रतियोगिता में कबड्डी के तीन मैच खेले गए। पहले मैच में रुद्रा अकादमी ऊना ने शिमला को शिकस्त दी। स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर ने खेलो इंडिया अकादमी राजपुरा को मात दी। तीसरे मैच में बीबीएन नालागढ़ ने शिमला को हराया। दूसरी ओर, वॉलीबाल का पहला मुकाबला इनकम टैक्स गुजरात और हरियाणा पुलिस के बीच हुआ। इसमें हरियाणा ने गुजरात को 3-1 से मात दी। सेंट्रल आईटीबीपी और इंडियन आर्मी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें आईटीबीपी ने इंडियन आर्मी को 3-2 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed