फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two youths died after falling into a ditch in Sangrah subdivision, accidents happened in a span of 24 hours

Himachal: संगड़ाह उपमंडल में दो युवकों की ढांक में गिरने से माैत, 24 घंटे के अंतराल में हुए हादसे

Wed, 19 Feb 2025 11:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

सिरमाैर जिले के उपमंडल संगड़ाह में 24 घंटे के अंतराल में दो युवकों की ढांक में गिरने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two youths died after falling into a ditch in Sangrah subdivision, accidents happened in a span of 24 hours
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के उपमंडल संगड़ाह में 24 घंटे के अंतराल में दो युवकों की ढांक में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार सायं संगड़ाह पंचायत के टिकरी गांव का विवेक (28) पुत्र कल्याण सिंह संगड़ाह से अपने गांव जा रहा था कि उतराई में अचानक उसका पांव फिसलने से वह गहरी खाई में लुढ़कता चला गया। उसे गिरता देख पास के गांव पावरा के लोग घटनास्थल की ओर भागे तथा विवेक को खाई से बाहर निकाल कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हरिपुरधार क्षेत्र के गेहल गांव में सोमवार सायं पांच बजे सर्वेश (12) पुत्र बहादुर सिंह घर के समीप पेड़ से पशुचारा काट रहा था तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गया जिस कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन सर्वेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लाए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

तलाई के गुरनाझड़ी में ऊना निवासी का शव मिला
उधर, पुलिस थाना तलाई के तहत मनियारी के दुकान में काम करने वाले व्यक्ति का शव तलाई में गुरनाझड़ी के पास मिला। मरने वाले की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना निवासी गांव तिहाणा, डाकघर जतेड़ी, तहसील बंगाणा, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयान में कुलदीप चंद निवासी गांव और डाकघर फाहल तहसील नादौन हमीरपुर ने बताया कि वह तलाई में मनियारी की दुकान करता है। जितेंद्र 15 फरवरी को कुमार सौर छिंज मेले में इसकी दुकान पर आया और बोला कि मेरे पास काम नहीं है, मुझे काम दे दो। उसने उसे अपनी दुकान पर रख लिया। 16 फरवरी को छिंज मेला बड़सर में उन्होंने दुकान लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed