फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two youths arrested with 1.20 crore heroin, 13.20 lakh cash in Jasur

Kangra News: जसूर में 1.20 करोड़ की हेरोइन, 13.20 लाख नकदी के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2023 10:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Jan 2023 10:01 PM IST
सार

पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मंगलवार को जसूर में नारकोटिक्स टीम की सहायता से 1.20 करोड़ की हेरोइन और 13.20 लाख नकदी के साथ दो युवक गिरफ्तार किए।

विज्ञापन
Two youths arrested with 1.20 crore heroin, 13.20 lakh cash in Jasur
जसूर में 1.20 करोड़ की हेरोइन के साथ गाड़ी भी पकड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मंगलवार को जसूर में नारकोटिक्स टीम की सहायता से 1.20 करोड़ की हेरोइन और 13.20 लाख नकदी के साथ दो युवक गिरफ्तार किए। हिमाचल प्रदेश में बरामद यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है। गिरफ्तार आरोपी 25 वर्षीय रोहित कुमार निवासी नानक रोड गुरदासपुर, पंजाब और 29 वर्षीय विशाल कुमार निवासी डमटाल, भदरोया, कांगड़ा से वर्ना गाड़ी पीबी 02 ईई 2607 भी जब्त की गई है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि प्रदेश पुलिस अमृतसर से आरोपियों का पीछा कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये अमृतसर पहुंची थी। नशा तस्करों की गाड़ी की तलाशी के दौरान 100 नशीली गोलियां भी बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि नूरपुर की ओर से यह गाड़ी तेज रफ्तार से पठानकोट की ओर जा रही थी। जसूर सर्विस लेन में जैसे ही गाड़ी निकली, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए अपनी गाड़ी उनके आगे खड़ी कर दी। तस्करों ने निकलने के लिए उस गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद तस्करों ने गाड़ी से निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed