{"_id":"5f676b508ebc3ef481120a5b","slug":"two-youth-drowned-in-khad-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरियां पुल खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरियां पुल खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत
Sun, 20 Sep 2020 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Sep 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला की भरियां पुल खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा रविवार को दोपहर बाद हुआ। मृतक युवकों की पहचान रोहित ठाकुर पुत्र तिलक राज निवासी मोहल्ला लाहड़ी वार्ड हरदासपुरा और तुषार पुत्र सुमन मिन्हास निवासी हरदासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को खड्ड से निकाला। इसके बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रविवार दोपहर को नहाने के लिए भरियां पुल के समीप स्थित खड्ड में गए थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने के बाद परिजन भी चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दस दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की। पुलिस टीम पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं को पूरा कर रही है। एसपी चंबा डॉ. एस अरूल कुमार ने बताया कि खड्ड में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है। कहा कि पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन