{"_id":"67401aa5bd5293eb4d04e482","slug":"two-youngman-s-arrested-with-nine-kilograms-of-charas-in-hurla-police-caught-the-biggest-of-this-year-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kullu Charas News: हुरला में नौ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Charas News: हुरला में नौ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी खेप
Fri, 22 Nov 2024 06:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:02 PM IST
सार
कुल्लू जिले के भुंतर के हुरला में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को नौ किलो 70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस साल की यह पहली बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर के हुरला में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को नौ किलो 70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस साल की यह पहली बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों युवक कुल्लू की सैंज घाटी के रहने वाले हैं। भुंतर पुलिस की टीम वीरवार रात को गड़सा घाटी के हुरला में गश्त पर थी। इस दौरान सामने से पैदल आ रहे दो युवकों को तलाशी के लिए रोका गया।
विज्ञापन
पूछताछ और तलाशी करने पर पुलिस को उनके कब्जे से नौ किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में डीने राम (30) निवासी नौन और ईशर सिंह (30) निवासी पुखरी को गिरफ्तार किया है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि चरस की इस साल यह सबसे बड़ी खेप पकड़ गई है।
विज्ञापन
गुटकर में एसआईयू ने पकड़ा 203 ग्राम चिट्टा, 16 लाख रुपये कीमत
गुटकर के ओटा में वीरवार शाम एसआईयू टीम ने छापा मारकर एक किराये के मकान से 203 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। व्यावसायिक मात्रा में पकड़ा गया चिट्टा करीब 16 लाख रुपये का बताया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू ने वीरवार शाम को आरोपी युवक सूरज निवासी शेगला डाकघर बागाचुनोगी, जंजैहली के किराये के मकान में छापा मारा। इस दौरान कमरे में गद्दे के नीचे से पुलिस को चिट्टा बरामद हुआ। तौलने पर यह 203 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से ओटा में किराये के मकान में रह रहा था। शातिर ने इसी कमरे से नशे का धंधा चला रखा था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बल्ह पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। चिट्टा कहां से लाया और कहां पहुंचाना था, यह जांच का विषय है। अदालत से आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।