फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two workers died in collision with a speeding vehicle in Nariwala

Road Accident Sirmour: नारीवाला में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से दो कामगारों की मौत

Mon, 30 Oct 2023 05:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 05:16 PM IST
सार

पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 मार्ग पर नारीवाला के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार दो प्रवासी कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Two workers died in collision with a speeding vehicle in Nariwala
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 मार्ग पर नारीवाला के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार दो प्रवासी कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान विष्णु प्रताप सिंह(42) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव कुरेली, डाकघर धिराना, तहसील गोसाई, जिला प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) और रितेश खरवार(28) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव व डाकघर झोटाना जाहीं, तहसील जखिनिया, जिला गाजीपुर, (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र के तहत पड़ने वाले नारीवाला के समीप एनएच पर हुआ। एक कंपनी में कार्यरत कामगार छुट्टी के बाद बाइक से कमरे की ओर जा रहे थे। इस बीच नारीवाला के समीप पहुंचते ही बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई भास्करानंद टीम के साथ मौके पर रवाना हुए। पुलिस ने लैबोरेट कंपनी में कार्यरत शिव पूजन (21) पुत्र राम नरेश निवासी गांव मनिकापुर, डाकघर गोला, तहसील कुंभी, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तरप्रदेश) के बयान पर मामला दर्ज किया। पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया कि ट्रैक्टर पराली से लदा था, जो तेज रफ्तारी से जा रहा था। नारीवाला के पास ट्रैक्टर ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक अपने ट्रैक्टर को राजबन की तरफ ले भागा। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मौके से फरार आरोपी अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed