फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two women tourists stranded in Churdhar were safely rescued by Cheetah helicopter of the Air Force.

Sirmour: चूड़धार में फंसीं दो महिला पर्यटकों को वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित बचाया

Sat, 11 May 2024 03:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2024 03:57 PM IST
सार

चूड़धार में फंसी भारतीय मूल की दो विदेशी महिला पर्यटकों को शनिवार सुबह वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन
Two women tourists stranded in Churdhar were safely rescued by Cheetah helicopter of the Air Force.
महिला पर्यटकों को वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित बचाया - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर जिले के चूड़धार में फंसी भारतीय मूल की दो विदेशी महिला पर्यटकों को शनिवार सुबह वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित निकाला गया। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि इन दो महिला पर्यटकों की शुक्रवार शाम चूड़धार के तीसरी में फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी, जिसके तुरंत बाद महिलाओं को सुरक्षित बचाने के लिए तुरंत आवश्यक प्रबंध किए गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि रेस्क्यू की गईं महिलाएं रिचा अभय सोनावाने और सोनिया रतन का जन्म भारत में हुआ और इनके पास यूएसए का पासपोर्ट है। जानकारी के अनुसार इस महिला की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है। दो महिला पर्यटकों को शनिवार सुबह सकुशल चंडीगढ़ पहुंचा दिया गया है, जहां पर इनका उपचार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जैसे ही महिलाओं की तीसरी में मदद पहुंचाने की सूचना मिली, तुरंत एसडीम संगड़ाह सुनील कायथ को पुलिस, चिकित्सकों व अन्य अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया। डॉ. शालिनी नेगी और मेडिकल टीम रात को ही वहां  पहुंच गई थी। टीम ने महिला पर्यटकों को मेडिकल सेवा प्रदान की गई। उन्होने बताया कि एसडीआएफ की टीम शनिवार सुबह 5: 00 बजे तीसरी पहुंची और बचाव अभियान को पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed