फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two women tourist killed raft overturned in beas river in Bashing Kullu Himachal Pradesh

हिमाचल: कुल्लू में बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत, चार घायल

Fri, 29 Oct 2021 04:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Oct 2021 04:17 PM IST
सार

बाशिंग के छुरुडू के पास महिला सैलानियों से भरी राफ्ट अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गई और महिलाएं ब्यास नदी के बहाव में बह गईं।

विज्ञापन
Two women tourist killed raft overturned in beas river in Bashing Kullu Himachal Pradesh
ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान यह हादसा पेश आया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर बाशिंग के पास ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई है। राफ्ट में सवार चार अन्य पर्यटक महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली घूमने के लिए आईं मध्यप्रदेश और मुंबई की महिला सैलानी बबेली स्थित राफ्टिंग साइट से एक राफ्ट में सवार हुईं। दोपहर बाद बाशिंग के छुरुडू के पास महिला सैलानियों से भरी राफ्ट अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गई और महिलाएं ब्यास नदी के बहाव में बह गईं। राफ्ट पलटने के बाद रेस्क्यू दल ने महिलाओं को पानी से निकाला और कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दो महिला पर्यटकों की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं की पहचान रुकिया दाहोद वाला (75) पत्नी गुलाम अब्बास निवासी कॉटन ग्रीन मुंबई तथा साकेरा बॉम्बे वाला (53) पत्नी शरबीर हुसैन बॉम्बे वाला निवासी 385 मुरानी नगर इंदौर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

घायलों में मरियम पत्नी जैनुद्दीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज इंदौर, रसीदा पत्नी कुतुबदीन तुरला इंदौर और तसनीम पत्नी खेरीवाला निवासी कौटन ग्रीन शामिल हैं। घायल महिलाओं में एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed