फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two woman police employee report corona positive during president ram nath kovind shimla visit

शिमला: राष्ट्रपति दौरे में ड्यूटी पर तैनात दो महिला पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव

Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
सार

वन मंत्री राकेश पठानिया के पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस कारण पठानिया ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वह शुक्रवार को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। 

विज्ञापन
two woman police employee report corona positive during president ram nath kovind shimla visit
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PIB

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे के दौरान ड्यूटी पर तैनात दो महिला पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आननफानन में दोनों को होम आइसोलेट कर दिया है। इन महिला कर्मचारियों की ड्यूटी होटल ओबराय सिसिल में लगाई गई थी। देर रात रिपोर्ट आने के बाद दोनों होम आइसोलट हैं। राष्ट्रपति के शिमला आगमन से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विधानसभा, सचिवालय, ट्रिपल एच और नगर निगम समेत अन्य कर्मचारियों के 635 सैंपल लिए थे। दो दिन पहले सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे थे। इनमें दो महिला कर्मी पॉजिटिव हैं, जबकि अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच विधानसभा में संबोधित करेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग किसी तरह की चूक नहीं करना चाहता है। उधर, जिला निगरानी ऑफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि उन्हें देर रात शहर में कोरोना के चार मामले आने की जानकारी है। यह जानकारी नहीं है कि संक्रमित महिला पुलिस कर्मचारी हैं। राष्ट्रपति के दौरे से पहले रिट्रीट के तीन कर्मी पॉजिटिव आए थे। 
विज्ञापन


स्पेशल टीम तैयार, हर पल रहेंगी साथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। आईजीएमसी ने राष्ट्रपति के साथ आवाजाही के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम तैयार है। टीम में विभिन्न विभागों के चार अलग-अलग डॉक्टर 19 सितंबर पर ड्यूटियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन मंत्री का पीएसओ कोरोना पॉजिटिव
वन मंत्री राकेश पठानिया के पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस कारण पठानिया ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वह शुक्रवार को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। 


कोरोना से तीन लोगों की मौत,  115 पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इनमें जिला शिमला के 35 वर्षीय व्यक्ति, जिला हमीरपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग और जिला ऊना के 50 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। वीरवार को 115 नए मामले पंजीकृत किए गए। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1568 पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना मृतकों की संख्या 3631 पहुंच गई है। प्रदेश में मंगलवार को 9195 लोगों की सैंपलिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed