फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two thousand students filled half incomplete admission forms for B.Ed entrance exam on HPU's admission portal

HPU BEd Entrance Exam: दो हजार विद्यार्थियों ने भरे आधे-अधूरे फार्म, दुरुस्त करने के लिए मिले इतने घंटे

Tue, 06 Jun 2023 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 06:05 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला और एसपीयू मंडी से संबद्ध बीएड संस्थानों में सत्र 2023 बैच में प्रवेश को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदनों में 2,057 अभ्यर्थियों के आवेदन फार्म अधूरे भरे पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Two thousand students filled half incomplete admission forms for B.Ed entrance exam on HPU's admission portal
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला और एसपीयू मंडी से संबद्ध बीएड संस्थानों में सत्र 2023 बैच में प्रवेश को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदनों में 2,057 अभ्यर्थियों के आवेदन फार्म अधूरे भरे पाए गए हैं। अब इन खामियों को दूर करने को एचपीयू ने एक अंतिम मौका दिया है। इसके तहत 7 जून दोपहर 12 बजे तक अधूरे फार्म की शेष रही प्रक्रिया को पूरा करने का मौका दिया गया है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन को दिया गया लिंक बंद हो जाएंगे। विवि की परीक्षा प्रवेश परीक्षा शाखा की ओर से ऐसे अधूरे फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से सूचित भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसमें तय की गई समय सीमा के भीतर अधूरे फार्म को पूरी तरह से भर कर ऑनलाइन जमा करवाने के संबद्ध में जानकारी दी गई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि तय गए आवेदन शेड्यूल में पहले ही विद्यार्थियों को फार्म को पूरा करने को समय दिया गया था, बावजूद इसके करीब कई छात्रों के फार्म अधूरे हैं। इन छात्रों को अधूरे फार्म भरने को अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद ऐसे अधूरे फार्म को विवि मान्य नहीं करेगी और आवेदनकर्ता प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed