फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two suicide case in dadahu sirmour in one day, sensation

सिरमौर: ददाहू में दो ने की आत्महत्या, जंगल में मिले शव

Thu, 04 Mar 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Mar 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
two suicide case in dadahu sirmour in one day, sensation
फंदा लगाकर आत्महत्या(सांकेतिक)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पुलिस थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत एक ही दिन में आत्महत्या के दो मामले सामने आने से सनसनी फैल गई है। दोनों मामलों में युवकों ने घर से निकलकर जंगल में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। रेणुका पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर लिया है। पुलिस दोनों घटनाओं की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले मामले में खालाक्यार पंचायत में बुधवार देर शाम को 32 वर्षीय कूनक्यार निवासी संदीप ने रेणुकाजी में चिड़ियाघर के पिछले हिस्से में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जबकि, दूसरे मामले में पनार पंचायत के भयंकर सियूं गांव में 19 वर्षीय नरेंद्र सिंह ने जंगल में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों मामलों में आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। उधर, रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने आत्महत्या के दोनों मामले दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में घर या शव के आसपास कहीं से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव और परेशानी बताया गया है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed