फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two skeletons found from the third floor on the tenth day of search operation in the perfume company baddi

Baddi Fire Case: परफ्यूम कंपनी में सर्च अभियान के दसवें दिन तीसरी मंजिल से मिले दो कंकाल

Sun, 11 Feb 2024 08:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 Feb 2024 08:30 PM IST
सार

परफ्यूम कंपनी में सर्च अभियान के दौरान रविवार को तीसरी मंजिल के मलबे में दो कंकाल मिले हैं। 

विज्ञापन
Two skeletons found from the third floor on the tenth day of search operation in the perfume company baddi
baddi fire case - फोटो : संवाद

विस्तार

झाड़माजरी स्थित परफ्यूम कंपनी में सर्च अभियान के दौरान रविवार को तीसरी मंजिल के मलबे में दो कंकाल मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में शिनाख्त के लिए भेज दिया है। यहां पर अगर शिनाख्त नहीं होती है तो डीएनए टेस्ट कराने के बाद फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। परफ्यूम कंपनी में लोक निर्माण विभाग, दमकल, पुलिस, एसडीएफआर और प्रदूषण बोर्ड की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीसरी मंजिल के मलबे से हड्डियों के दो ढांचे मिले। यह कंकाल किसी लापता कामगार के हो सकते हैं। पुलिस ने इन कंकालों को नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जहां पर परिजनों को बुलाया जाएगा। अगर शिनाख्त नहीं होती है तो इनका डीएनए टेस्ट किया जाएगा। कंपनी में आग लगने के बाद 30 कामगार घायल हो गए थे और 8 लापता हैं। दूसरे दिन दो शौचालयों से चार शव मिल थे। तीन की शिनाख्त हो गई थी। शिनाख्त होने पर तीनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। वहीं एक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी लापता कामगारों के परिजनों के डीएनए टेस्ट कराने के बाद जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला जुन्गा भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही चौथे शव का पता चलेगा। लेकिन शव काफी पुराना होने से पुलिस ने शव का डीएनए कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


अब तक मिल चुके हैं छह शव
अब दो कामगार लापता हैं। छह के शव मिल चुके हैं। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने दो कंकालों को कब्जे में ले लिया है और नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। जहां पर उनकी शिनाख्त की जाएगी। अगर उनकी पहचान नहीं होती है तो डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, और परिजनों से डीएनए से मिलाया जाएगा। सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी ड्रम उठाने का कार्य जारी रहा
 तीसरे दिन भी केमिकल के ड्रम निकालने का कार्य भी जारी रहा। अभी भी ड्रम बच गए हैं। सोमवार को भी कंपनी से केमिकल के ड्रम उठाए जाएंगे। इन ड्रम को ट्रक में भरकर दभोटा स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेट में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। वहीं फैक्टरी में शेड कटिंग का कार्य भी पूरा दिन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed