{"_id":"5ebd53368ebc3e90a175886e","slug":"two-policemen-quarantine-after-drinking-tea-with-coronavirus-positive-head-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव हेड कांस्टेबल के साथ चाय पीने वाले दो पुलिसकर्मी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव हेड कांस्टेबल के साथ चाय पीने वाले दो पुलिसकर्मी क्वारंटीन
Thu, 14 May 2020 07:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पॉजिटिव हेड कांस्टेबल के साथ चाय पीने वाले दो पुलिस कर्मचारियों को पालमपुर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। 12 मई को पॉजिटिव पाए गए पुलिस थाना पंचरूखी के हेड कांस्टेबल 10 मई को जिला कांगड़ा व मंडी की सीमा पर हारसीपतन पुल पर नाके पर अपने पुलिसकर्मी साथी को छोड़ने आए थे। यहां पर हेड कांस्टेबल ने अपने दो साथियों के साथ दुकान पर चाय पी थी।
विज्ञापन
एसडीएम जयसिंहपुर विक्रम महाजन ने बताया कि वहां सेवाएं दे रहे नौ राजस्व कर्मचारियों, चाय बनाने वाले दुकानदार, नाके पर अपनी सेवाएं दे रहे छह पुलिस कर्मियों व हारसी पंचायत के उपप्रधान को होम क्वारंटीन कर दिया है। प्रशासन की ओर से चाय की दुकान व आसपास की जगह को भी सैनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग संपर्क में आए हैं, उनके शुक्रवार को सैंपल लिए जाएंगे। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने बताया कि उनके दो पुलिस कर्मियों को पालमपुर में क्वारंटीन किया गया है व छह पुलिस कर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन