फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two people died and three were injured when a car returning from a wedding party fell into a ditch in a road a

Himachal News: बरात की गाड़ी 150 फीट गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

Thu, 02 Oct 2025 03:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां(सिरमाैर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां(सिरमाैर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Oct 2025 03:29 PM IST
सार

सिरमौर जिले के पच्छाद विस क्षेत्र के ढंगयार में गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two people died and three were injured when a car returning from a wedding party fell into a ditch in a road a
पच्छाद के ढंगयार में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन जिले के अर्की उपमंडल के धेणा भूमती से पच्छाद क्षेत्र के गांव ढंगयार जा रही बरात की एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हुआ जब धेना भूमती गांव से आ रही बरात की एक गाड़ी नैनाटिक्कर-ढंगयार सड़क के किला कलांच गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही बरात में जा रहे अन्य लोगों इसका पता चला तो उन्होंने गहरी खाई में उतरकर गाड़ी में फंसे अपने साथियों को बाहर निकाला। वीरेंद्र दत्त (54) निवासी गांव सोथी और लीला दत्त (57) निवासी गांव धार ब्राह्मणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक केशव दत्त, जयदेव और कमल चंद निवासी गांव धार ब्राह्माणा घायल हो गए हैं। जयदेव तथा केशव की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सराहां सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं, एसडीएम पच्छाद प्रियंका चंद्रा ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन

ममगीन माहौल में निभाईं शादी की रस्में
दुल्हा सुबह गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर दुल्हन को लेने के लिए जा रहा था, लेकिन हादसे के चलते सारी खुशियां मातम में बदल गईं। आधे से ज्यादा रिश्तेदार वापस लौट गए। गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed